फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : दुष्कर्मियों के ब्लैकमेल पर हिंदू लड़की ने की खुदकुशी

Fri, 02 Oct 2020 01:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक 17 साल की हिंदू लड़की ने एक वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में बुधवार को खुदकुशी कर ली। थारपारकर जिले में रहने वाली इस हिंदू लड़की को जमानत पर रिहा दुष्कर्मी पिछले पिछले कुछ दिनों से लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी के चलते उसने चेलहर शहर के पास गांव डालन-जो-तर इलाके के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


डॉन न्यूज ने बताया कि युवती के साथ पिछले साल हुए दुष्कर्म में तीन लोग शामिल थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न सिर्फ उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया बल्कि उसकी वीडियो भी बनाई जिसे लेकर वे पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। मानवाधिकार कार्यकर्ता समर मंजनी, भीमराज और अन्य लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इस बीच मेघवार समुदाय के लोगं ने चेतावनी दी कि वे थार व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। तत्कालीन पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्मी हिंदू लड़की को अगवा करके ले गए और एक घर में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जिसकी वीडियो बनाने से पीड़िता लगातार परेशान थी।
विज्ञापन


दबंग परिवारों से जुड़े हैं सभी दुष्कर्मी
लड़की के परिवार ने कहा- आरोपी जमानत पर थे और सभी दबंग परिवारों के हैं। उन्होंने लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। जिले के एसएसपी अब्दुल्ला अहमदयार ने माना कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई थी। स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चिंता जता चुका है विश्व निकाय
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले जबरन निकाह, धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामलों पर विश्व निकाय संयुक्त राष्ट्र में भी चिंता जताई गई है। अमेरिका में धार्मिक आजादी मामलों की एक रिपोर्ट में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पाक सरकार इन बढ़ते मामलों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। हाल ही में हिंदू, सिख, बलोच और शिया व अहमदिया अल्पसंख्यकों के साथ पाक में ऐसे मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें