फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा : परिवार के चार लोगों को गोलियों से भूनने के बाद की खुदकुशी

Sun, 06 Sep 2020 02:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओशावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कनाडा के टोरंटो में एक बंदूकधारी ने अपने ही परिवार के चार लोगों को गोलियों से भूनने के बाद खुदकुशी कर ली। कनाडा पुलिस का कहना है कि घटना टोरंटो के पूर्व ओनटारियो शहर है, जहां मैनीटोबा के 48 वर्षीय शूटर माइकल लापा द्वारा की गई वारदात के पीछे पुलिस उसकी मंशा की जांच कर रही है। एक अन्य 50 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मैनीटोबा में विन्निपेग के 48 वर्षीय माइकल लापा के रिश्तेदार ओन्टारियो के ओशावा में रहते थे। उसने अपने रिश्तेदारों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। इस हमले को उसने अकेले अंजाम दिया था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि गोलीबारी के पीछे के कारण की जांच की जा रही है। घर से गोली चलने की आवाज आने बाद रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है जिनमें से दो की उम्र 18 वर्ष से कम है। कांस्टेबल जॉर्ज टुडोस ने बताया कि घर से गोली लगने की वजह से जख्मी 50 वर्षीय एक महिला मिली है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें