फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Africa: साउथ अफ्रीका में दिखी बंदरों की एकता, शिकार की तलाश में घूम रहे तेंदुए पर किया हमला

Wed, 16 Aug 2023 02:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानेसबर्ग

सार

तेंदुआ शिकार की तलाश में सड़क के किनारे घूम रहा था। इसी दौरान बंदरों की एक समूह को भी सड़क पर देखा गया। जब तक तेंदुआ इस समुह पर हमला करता, उससे पहले ही बंदरों ने तेंदुए पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Baboons attack Leopard - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के सुदूर क्षेत्र में बंदरों की एकता देखने को मिली, जिन्होंने मिलकर एक तेंदुए पर हमला किया और उसे भगाने में कामयाब रहें। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहr है, जहां करीब 50 बंदर मिलकर एक तेंदुए पर हमला करते हुए दिखे। यह वीडियो तब रिकॉर्ड की गई, जब इस झड़प ने यातायात को बाधित कर दिया था। 
विज्ञापन


तेंदुआ शिकार की तलाश में सड़क के किनारे घूम रहा था। इसी दौरान बंदरों की एक समूह को भी सड़क पर देखा गया। जब तक तेंदुआ इस समुह पर हमला करता, उससे पहले ही बंदरों ने तेंदुए पर हमला कर दिया। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था कि पहले बंदरों ने पीछे हटने का मन बनाया था, लेकिन उन्हें जब अपनी संख्या का अंदाजा हुआ तो उन्होंने तेंदुए से भिड़ने की योजना बनाई। 

बदरों ने तेंदुए का पीछा किया और उसे भगा दिया। हालांकि, बंदरों की संख्या देखकर तेंदुए के पास भागने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। तेंदुए ने पहले साहस दिखाया और बंदरों से लड़ने की कोशिश की, लेकिन अंत में उसने हार मान ली और उसे वहां से भागना पड़ा। इस घटना के कारण यातायात कई देर तक बाधित रहा। 
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 15 अगस्त को पोस्ट किया गया था। अबतक यूट्यूब में 200,000 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा, वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें