फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Plane Crashed: उत्तरी ग्रीस में यूक्रेन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोग थे सवार

Sun, 17 Jul 2022 07:40 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रीस

सार

शनिवार देर रात उत्तरी ग्रीस में यूक्रेन का एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान एक यूक्रेनी कंपनी के स्वामित्व वाला एंटोनोव ए -12 था, जो सर्बिया से जॉर्डन के लिए उड़ान पर था। इसमें आठ लोग सवार थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन स्थित एयर कैरियर द्वारा संचालित एक मालवाहक विमान शनिवार देर रात उत्तरी ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रीस के नागरिक उड्डयन अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 8 लोग सवार थे। पायलट ने इंजन में खराबी के कारण आपात लैंडिंग का अनुरोध किया था, लेकिन विमान का सिग्नल खो गया और हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन





आठ लोग थे सवार 
शनिवार देर रात उत्तरी ग्रीस के कवला शहर के पास आठ लोगों के साथ एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दमकल विभाग और राज्य टीवी ने यह जानकारी दी है। स्टेट टीवी ईआरटी ने बताया कि विमान एक यूक्रेनी कंपनी के स्वामित्व वाला एंटोनोव ए -12 था, जो सर्बिया से जॉर्डन के लिए उड़ान पर था।
विज्ञापन


ertnews.gr पर अपलोड किए गए वीडियो फुटेज में विमान को आग की लपटों में जमीन से टकराने से पहले तेजी से उतरते हुए दिखाया गया है, जो एक विस्फोट जैसा लगता है। दमकल विभाग विमान के प्रकार की पुष्टि नहीं कर सका, लेकिन कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में आठ लोग सवार थे।

इसने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के बाद लगी आग को बुझाने के लिए 15 दमकलकर्मियों और सात इंजनों को तैनात किया गया। और भी बचावकर्मियों को भेजा गया है। विशेष आपदा प्रतिक्रिया इकाई घटनास्थल की जांच कर रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हम कार्गो को खतरनाक सामग्री मान रहे हैं। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन जंग जारी 
यह हादसा ऐसे वक्त पर हुआ है जब यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन भी हरसंभव अपनी ओर से रूस को जवाब दे रहा है। यूक्रेन का यह भी दावा है कि उसने रूस के 47 सैनिक मार गिराए हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में शनिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया। एक तरफ जहां रूसी बमवर्षक विमानों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ‘दनिप्रो’ पर क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे 3 की मौत और 15 घायल हो गए। वहीं, यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में 47 रूसी सैनिकों के साथ आठ हॉवित्जर तोप व कई सैन्य उपकरण नष्ट कर दिए।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें