फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabul Blast: काबुल के बटखक स्क्वॉयर में धमाका, कई लोगों के मारे जाने की खबर

Sat, 11 Jun 2022 11:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाकों में कई लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि विस्फोट काबुल के बटखक स्क्वॉयर में हुआ है। विस्फोटक यहां एक कार में रखा गया था। इन्हीं विस्फोटकों के जरिए धमाका किया गया। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले 25 मई को बल्ख प्रांत की राजधानी में तीन विस्फोट हुए थे। इस धमाके में करीब नौ लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 15 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। इसी दिन यानी 25 मई को ही काबुल शहर की शरीफ हजरत जकारिया मस्जिद में भी विस्फोट हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, हजरत जकारिया मस्जिद में हुए धमाके में 30 लोगों की जान चली गई थी।

वहीं, 29 अप्रैल को काबुल में एक सुन्नी मस्जिद में हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए थे। यहां बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक सूफी समुदाय के सदस्य मौजूद थे जो नमाज अदा करने को इकठ्ठा हुए थे। 21 अप्रैल को भी मजार-ए-शरीफ में एक शिया मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम 12 नमाजियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें