फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में भारतीय मूल के 97 वर्षीय बुजुर्ग ने रिन्यू कराया ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 11 Feb 2019 03:31 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे भारतीय मूल के 97 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अगले चार साल के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराया है। 1920 में जन्मे टीएचडी मेहता का ड्राइविंग लाइसेंस अब 2023 तक वैध माना जाएगा। वह दुबई की सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले 90 साल से ज्यादा उम्र के पहले शख्स हैं। उन्होंने आखिरी बार 2004 में गाड़ी चलाई थी।

विज्ञापन


गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारतीय मूल के केन्याई नागरिक मेहता दुबई में अकेले रहते हैं। उनका का कहना है कि उन्हें गाड़ी चलाने की जल्दी नहीं है। मेहता के मुताबिक, गाड़ी लोगों को आलसी बनाती है। वह पैदल चलना पसंद करते हैं, अक्सर वह चार से पांच घंटे पैदल चलते हैं।’ लंबे समय से दुबई में रह रहे मेहता ने शादी नहीं की।

अब वह या तो पैदल या सार्वजनिक वाहनों के जरिये सफर करना पसंद करते हैं। मेहता ने कहा, ‘किसी को बताइएगा मत। यह मेरी सेहत और लंबी उम्र का राज है। क्योंकि मैं शराब और सिगरेट नहीं पीता हूं।’ 1980 से दुबई में रह रहे मेहता ने 2002 तक एक पांच सितारा होटल में बतौर अकाउंटेंट की जॉब की।
विज्ञापन


उधर, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 97 वर्षीय पति प्रिंस फिलीप ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसेंस वापस कर दिया है। कुछ सप्ताह पहले वह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे। इस दुर्घटना में दो महिलाएं जख्मी हो गई थी।

विज्ञापन

क्वीन एलिजाबेथ के पति ने कार दुर्घटना के बाद सरेंडर किया लाइसेंस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 97 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप ने गत माह हुई एक कार दुर्घटना के बाद अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। बकिंघम पैलेस ने बताया कि प्रिंस फिलीप ने पिछले महीने कार दुर्घटना के बाद फिलिप ने स्वयं यह फैसला लिया है।

पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘गंभीरता से विचार करने के बाद फिलिप ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करने का फैसला लिया है।’ बता दें कि सैंड्रिघम रिसायत के नजदीक गत माह 17 जनवरी को एक कार से टक्कर के बाद प्रिंस की लैंड रोवर पलट गई थी।

हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। दूसरी गाड़ी पर सवार दो महिलाएं और उसका ड्राइवर जख्मी हो गए हैं। उस गाड़ी में एक बच्चा भी था। ब्रिटेन में गाड़ी चलाने की उम्र की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, 70 साल का होने पर व्यक्ति का लाइसेंस रद हो जाता है। उसे नवीनीकृत नहीं कराने पर वह गाड़ी नहीं चला सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें