फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बांग्लादेश में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, 8-9 लोगों ने किया हमला

ढाका, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 06 Jan 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
hindu temple in Bangladesh - फोटो : Dhaka Tribune

बांग्लादेश के मध्य तंगाइल जिले के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर में दो समूहों के बीच हुई झड़क के दौरान तोड़फोड़ की गई है।



'ढाका ट्रिब्यून' की एक खबर के अनुसार जिले के बत्रा गांव में 8-9 लोगों के एक समूह ने मंदिर के मालिक के परिवार पर भी हमला किया।


खबर के अनुसार चित्ता रंजन ने भूमि खरीद कर करीब 20 वर्ष पहले उसपर शिव मंदिर का निर्माण कराया था।


रिपोर्ट के अनुसार उसी गांव के एक स्थानीय निवासी के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के एक समूह ने रंजन के घर पर तोड़फोड़ की और उसके परिवार वालों से मारपीट कर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।


रंजन ने कहा कि लोग 20 से ज्यादा वर्ष से मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पहले भी कई बार जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं।


नागरपुर पुलिस थाने के प्रभारी आलम चंद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच का आदेश दिया है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next