उत्तर-पश्चिमी सीरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सरकारी बलों और जिहादियों के बीच हुए भीषण टकराव में दोनों पक्षों के 83 लड़ाकों की मौत हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को ब्रिटेन के एक वॉर मॉनिटर ने दी।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि जिहादी नियंत्रित क्षेत्र इदलिब के बाहरी इलाके में हुई झड़पों में गुरुवार से अब तक 44 सरकारी लोगों और 39 जिहादियों व इस्लामवादी लड़ाकों की मौत हो चुकी है।
30 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र की करीब आधी आबादी देश के दूसरे हिस्सों में पलायन कर चुकी है। इस क्षेत्र पर आतंकी संगठन अलकायदा के पूर्व सीरियाई सहयोगी के नेतृत्व वाली हयात तहरीर अल-शाम गठबंधन का वर्चस्व है।