फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एनोम एप: 17 देशों में 800 खतरनाक अपराधी धर दबोचे, हथियारों-ड्रग्स का जखीरा जब्त

अमर उजाला रिसर्च टीम, सिडनी Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 06:33 AM IST

सार

अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एनोम नाम के एक एंक्रिप्टेड एप का इस्तेमाल किया था। दुनियाभर में एप के जरिए फंसे इन अपराधियों से पुलिस ने 32 टन ड्रग, 250 से ज्यादा हथियार, 55 लग्जरी वाहन और 4.8 करोड़ डॉलर बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media


पुलिस ने एनोम नाम के एक एंक्रिप्टेड एप का इस्तेमाल किया था। इसके जरिए 100 से ज्यादा लोगों की हत्याएं रोकी जा सकी हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने तीन साल से 100 देशों में अवैध गतिविधियां चला रहे 300 आपराधिक गिरोह पर नजर बना रखी थी। 


इस दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 12 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के 2.7 करोड़ संदेशों की निगरानी करके इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अलग-अलग देशों में हुई। छापों में नौ हजार से ज्यादा अधिकारियों ने हिस्सा । 


एफबीआई आपराधिक जांच विभाग के सहायक। निदेशक केल्विन शीवर्स का कहना है कि ट्रोजन शील्ड 1 जैसा चमकदार ऑपरेशन इस बात का उदाहरण है कि जब दुनियाभर के अधिकारी अत्याधुनिक उपकरण, जांच, नवाचार, समर्पण और सहयोग के साथ काम करते हैं तो में किसी भी मिशन पूरा किया जा सकता है। 


यूरोपोल के मुताबिक, ऑपरेशन ट्रोजन शील्ड में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, हंगरी, लिथुआनिया, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, नार्वे, स्वीडन, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे 17 देश शामिल थे ।


2018 में बना एनोम एप 

एफबीआई ने अपराधियों का सुराग हासिल करने के लिए 2018 में एनोम एप बनवाई। स्काई ईसीसी जैसे कुछ एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के भंडाफोड़ के बाद गिरोह ने एनोम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिससे अंदरूनी सूचनाएं मिलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next