फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूनिशिया: इटली जा रही प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 80 लोगों के डूबने की आशंका

Fri, 05 Jul 2019 10:51 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, जारजिस
विज्ञापन
शरणार्थी (सोशल मीडिया) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ट्यूनिशिया के तटवर्ती इलाके जारजिस में बुधवार को शरणार्थियों से भरी नौका समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 80 लोगों के डूबने की आशंका है। वहीं चार लोगों को तटरक्षक बलों ने बचा लिया। हादसे की जानकारी स्थानीय मछुआरो ने तटरक्षक बल को दी थी।
विज्ञापन


यह नौका लीबिया से इटली जा रही थी जिसमें कुल 86 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 80 से अधिक आव्रजकों के डूबने की आशंका है। गौरतलब है कि इसी सप्ताह लीबिया की राजधानी त्रिपोली से सटे आव्रजकों और शरणार्थियों के एक हिरासत केन्द्र पर हुए हवाई हमले में 40 लोग मारे गए थे।

ट्यूनिशिया के तटरक्षकों ने बताया कि लीबिया से भूमध्य सागर के रास्ते इटली आने का प्रयास कर रहे 86 शरणार्थियों में से महज चार को बचाया जा सका है। माली के उस युवक ने बताया कि नौका पर गुनिया, आईवरी कोस्ट, माली और बुर्कीना फासो के नागरिक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें