फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की 'ग्रेटा' कंगुजम ने कॉप-25 सम्मेलन में की शिरकत, वैश्विक नेताओं को दिया ये संदेश

Thu, 12 Dec 2019 06:02 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
licypriya Kangujam - फोटो : twitter
विज्ञापन

आठ वर्षीय लिसीप्रिया कंगुजम को जलवायु परिवर्तन को लेकर उनके जुनून के लिए 'भारतीय ग्रेटा' के नाम से भी जाना जाता है। लिसीप्रिया का मानना है कि वैश्विक नेताओं को उनके द्वारा कही गई बातों पर तुरंत कार्य करने की जरुरत है। 

विज्ञापन


कॉप-25 (COP25) जलवायु सम्मेलन को संबोधित करते हुए लिसीप्रिया ने कहा कि दुनिया को उनके संकल्प की एक झलक दी। उन्होंने वैश्विक नेताओं से आग्रह किया कि वो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तुरंत काम करें।

कंगुजम जलवायु परिवर्तन पर 21 देशों में अब तक अपनी बात रख चुकी हैं। नन्हीं कंगुजम स्पेन के अखबारों में तुरंत सुर्खियों में आ गईं। यहां के अखबारों ने उसे ग्लोब के दक्षिणी की ‘ग्रेटा’ बताया। 
विज्ञापन


ग्रेटा कंगुजम को इतनी समझदारी से बोलते हुए देख कर कहीं से ऐसा नहीं लगता कि उसकी जितनी उम्र की बच्ची इस तरह की बातें कर सकती हैं। उनके पिता केके सिंह उनके साथ स्पेन आए हैं। सिंह ने बताया कि जब कंगुजम को कॉप-25 कार्यक्रम में हिस्सा लेने और उसे संबोधित करने का न्योता संयुक्त राष्ट्र से मिला, तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे अपनी स्पेन की यात्रा के लिए पैसे कहां से लाएंगे।

सिंह ने कहा कि परिवार ने इसके लिए कई मंत्रियों को ईमेल कर यात्रा खर्च उठाने का अनुरोध किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ‘क्राउडफंडिंग’ करने की कोशिश के बाद भुवनेश्वर से एक व्यक्ति उनकी यात्रा का खर्ज उठाया।

कंगुजम ने कहा कि मेरी मां ने अपनी सोने की चेन बेच दी और मेरे लिए होटल भी बुक हो गया। इसबीच, मैड्रिड के लिए भारत से रवाना होने से एक दिन पहले 30 नवंबर को उन्हें स्पेन की सरकार से ईमेल आया कि सरकार उनके 13 दिन की यात्रा का खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप- 25 दो दिसंबर से 13 दिसंबर तक स्पेन की राजधानी में आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें