फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil Hot Air Balloon Fire: ब्राजील में 21 यात्रियों को ले जा रहे हॉट एयर बैलून में लगी आग; आठ लोगों की मौत

Sat, 21 Jun 2025 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार को बीच हवा में एक हॉट-एयर बैलून में आग लग गई और वह आसमान से नीचे गिर गया। इससे आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार को 21 यात्रियों को ले जा रहे हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सुबह के समय उड़ान के दौरान पर्यटन के लिहाज से संचालित किए जाने वाले बैलून में आग लग गई। इसके बाद यह प्रिया ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 13 लोग बच गए और आठ की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बचाव दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा
स्थानीय गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने बताया कि बचाव दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा, 'हम सभी इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं।' अग्निशमन विभाग के मुताबिक, 13 जीवित बचे लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

धीरे-धीरे जमीन की ओर गिरते दिखाई दिया
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्थानीय समाचार आउटलेट G1 की ओर से साझा किए गए फुटेज में आग की लपटों में घिरे गुब्बारे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे धीरे-धीरे जमीन की ओर गिरते दिखाई दे रहा है। सांता कैटरीना के सैन्य अग्निशमन दल ने बताया कि पायलट सहित 21 लोग बैलून में सवार थे।
विज्ञापन


पिछले रविवार को साओ पाउलो राज्य में एक बैलून गिरा था
इससे पहले पिछले रविवार को साओ पाउलो राज्य में एक बैलून गिर गया था, जिसमें 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे। प्रिया ग्रांडे हॉट-एयर बैलूनिंग के लिए एक आम जगह है, जो जून में सेंट जॉन जैसे कैथोलिक संतों के उत्सव के दौरान ब्राजील के दक्षिण के कुछ हिस्सों में लोकप्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें