भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिएटल स्थित 605 फुट ऊंचे स्पेस नीडल पर हुआ ध्वजारोहण
- फोटो : PTI
सीएटल के कई प्रतिष्ठित इमारतों पर दिखा भारतीय तिरंगा
बता दें कि इस मौके पर त सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान और सांस्कृतिक नृत्य हुआ। सीएटल के कई प्रतिष्ठित इमारतों को भारतीय तिरंगा की आकृति वाली रोशिनी बिखेरी गई। स्पेस नीडल टॉवर पर लहराते भारतीय तिरंगे को दोनों देशों के बीच के मजबूत रिश्ते और इस इलाके की विविधता का सम्मान बताया गया।
ये भी पढ़ें:- Ukraine: अमेरिका में पुतिन का रेड कार्पेट पर स्वागत से यूक्रेनी नाराज, बोले- हमारे साथ धोखा हुआ
ह्यूस्टन में अंतरिक्ष यात्री व प्रवासियों ने किया ध्वजारोहण
इसके साथ ही ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में देशभक्ति के जोश के साथ भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यदिवस के बावजूद, सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय वहां पहुंचे। महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत के राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ा। समारोह में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में भारत के अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर समेत भारत के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
दुनियाभर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
शुक्रवार को भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में तिरंगा फहराया गया। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, सऊदी अरब, बहरीन और जर्मनी में भी वहां के प्रवासी भारतीय समुदाय ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विदेशों में भारतीय उच्चायोग और दूतावासों में बाकायदा कार्यक्रम आयोजित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर दूतावासों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें भारतीय मूल के लोगों समेत स्थानीय नेताओं ने उत्साह से भाग लिया।