फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटिश संसद में कश्मीर के भारत में विलय की 76वीं वर्षगांठ, कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा-पुनर्वास का समर्थन

Fri, 27 Oct 2023 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सांसद जोनाथन लॉर्ड ने जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार और अन्य मेहमानों और दर्शकों का स्वागत किया। गौतम सेन ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा और उनके पुनर्वास का समर्थन करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के बारे में बात की। उन्होंने इसके लिए वोट बैंक की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
british parliament
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) ने 26 अक्तूबर, 1947 को तत्कालीन रियासत के भारत में विलय की 76वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रिटेन स्थित कश्मीरी प्रवासियों ने किया, जिसकी मेजबानी सांसद बॉब ब्लैकमैन ने की। कार्यक्रम में सांसद जोनाथन लॉर्ड, एमपी वोकिंग, थेरेसा विलियर्स और चिपिंग बार्नेट शामिल थे। विशेष अतिथियों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व शाही परिवार से अजातशत्रु सिंह और रितु सिंह शामिल रहे।

सांसद जोनाथन लॉर्ड ने जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार और अन्य मेहमानों और दर्शकों का स्वागत किया। गौतम सेन ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा और उनके पुनर्वास का समर्थन करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के बारे में बात की। उन्होंने इसके लिए वोट बैंक की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया। सज्जाद राजा ने विभाजन के दौरान हिंदुओं और सिखों पर हुए अत्याचारों के बारे में बात की। सुशील पंडित ने कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ न्याय की कमी पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें