फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 70 पाकिस्तानी नागरिकों को देश निकाला

Wed, 15 May 2019 01:26 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान-अमेरिका (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

अमेरिका 70 से अधिक अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को विशेष चार्टर्ड विमान से बुधवार को पाकिस्तान भेजेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को खुद यह जानकारी साझा की। विदेश मामलों की नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी को जानकारी देते हुए कुरैशी ने कहा कि इन सभी लोगों को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। वहां इन पर आव्रजन उल्लंघन, आपराधिक आचरण समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका अब इन लोगों को निर्वासित कर रहा है। पाकिस्तान ने अमेरिका से पाकिस्तानियों को निर्वासित किए जाने के बारे में कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा है।

तीन पाकिस्तानी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध

कुरैशी ने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर वीजा प्रतिबंध लगाने की खबरों को खारिज कर दिया लेकिन स्वीकार किया कि ट्रंप प्रशासन ने तीन पाकिस्तानी अधिकारियों के अमेरिका जाने पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा, अमेरिका ने कुछ कारणों के चलते इन अधिकारियों के यात्रा वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन अधिकारियों में संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव आंतरिक और डीजी पासपोर्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें