फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Dhabi: पहले दिन BAPS हिंदू मंदिर पहुंचे 65 हजार से अधिक श्रद्धालु, भक्तों ने जाहिर की खुशी; देखें Photos

Mon, 04 Mar 2024 01:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी

सार

मंदिर के ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि जैसे ही मंदिर खुला तो सुबह के समय 40 हजार और शाम के करीब 25,000 से अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
अबु धाबी में हिंदू मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में हाल ही में बने बीएपीएस हिंदू मंदिर में रविवार को 65,000 से अधिक तीर्थयात्रियों दशर्न के लिए आए। मंदिर के ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि जैसे ही मंदिर खुला तो सुबह के समय 40 हजार और शाम के करीब 25,000 से अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर में आने वाले आगंतुकों ने मंदिर के खुलने पर खुशी व्यक्त की और उपयुक्त व्यवस्था के लिए बीएपीएस स्वयंसेवकों और मंदिर के कर्मचारियों की प्रशंसा की। बीएपीएस मंदिर अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर है। इसका उद्घाटन 14 फरवरी को प्रधान मंत्री मोदी ने किया था।

विज्ञापन




मंदिर आकर श्रद्धालुओं ने कहा- बहुत खुशी मिली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के पहले दिन यहां आकर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यहां आने और भगवान का आशीर्वाद लेने का यह बहुत अच्छा अवसर है। यहां बहुत शांति है। उन्होंने कहा कि मंदिर की वास्तुकला अविश्वसनीय है। यह काफी सुंदर है। हम अपनी शादी के पहले दिन यहां आकर बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था उद्घाटन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। एक दिन पहले बीएपीएस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह मंदिर लोगों के लिए प्रत्येक दिन सुबह 9 से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) की ओर से करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से 27 एकड़ में कराया गया है। मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी है। मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें