फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव: 61 फीसदी पड़े वोट, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, मतगणना शुरू

Mon, 21 Nov 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, काठामांडो।

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने बताया, रविवार रात नौ बजे मतगणना शुरू कर दी गई। हालांकि, अंतिम नतीजे आने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
nepal election - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में रविवार को गोलीबारी की घटनाओं के बीच संसदीय व राज्य विधानसभाओं के चुनाव संपन्न हुए। नेपाली चुनाव आयोग के मुताबिक सभी 22 हजार पोलिंग बूथ पर मतदान शाम पांच बजे से पहले ही समाप्त हो गया। करीब 1.79 करोड़ मतदाताओं में से 61 फीसदी ने मतदान किया।

विज्ञापन


बजौरा के त्रिबेनी नगर पालिका के नटेश्वरी बेसिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान समाप्त होने के बाद दो समूहों के बीच हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस की तरफ से की गई गोलीबारी में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा ने कहा, वोटिंग प्रतिशत अपेक्षा से काफी कम रहा है। हालांकि, कई जगह अलग-अलग कारणों से मतदान स्थगित हो गया था। पूरे आंकड़े आने के बाद इसमें मामूली बदलाव हो सकता है।

रात नौ बजे से मतगणना शुरू
मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने बताया, रविवार रात नौ बजे मतगणना शुरू कर दी गई। हालांकि, अंतिम नतीजे आने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। मतगणना के लिए काठमांडो में दस स्थान तय किए गए हैं। देशभर से बैलेट बॉक्स यहां पहुंचना शुरू हो गया है। दूरदराज के इलाकों से हेलिकॉप्टरों के जरिये इन्हें पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


25 जिलों में 44 केंद्रों पर स्थगित हुआ मतदान
दलों की खींचतान और दूसरी वजहों से देशभर के 25 जिलों के 44 केंद्रों पर मतदान स्थगित किया गया। हालांकि, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में 32 केंद्रों पर बाद में मतदान शुरू करा दिया गया, जबकि शेष जगहों पर चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक बाद में मतदान होगा।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे मौजूद...
चुनाव के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। वे भारत के निर्वाचन आयोग के दो अधिकारियों सहित चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन में तीन कर्मचारियों की मौत
अलग-अलग जगहों पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। दो की मौत बीमारी से बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें