फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: स्पेन में आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में 60 फीसदी अधिक मौतें

Mon, 27 Jul 2020 10:56 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी का गढ़ रहे स्पेन में फिलहाल संक्रमण के कम मामले ही दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि यहां इस वैश्विक महामारी से अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। उधर रविवार को यहां के एक स्थानीय अखबार ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


देश की आधिकारिक मौत की गिनती में केवल वे लोग शामिल हैं जिनमें औपचारिक रूप से कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। लेकिन इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो संदिग्ध थे और जिनकी जांच नहीं की गई।

संक्रमण के शुरुआती चरणों में व्यापक परीक्षण की कमी का मतलब है कि कई अन्य देशों की तरह ही यहां भी आधिकारिक गणना में वायरस के प्रभाव को कम आंका गया है।

एल पाइस नाम के इस अख़बार ने क्षेत्रीय आंकड़ों को जांचने के बाद देश में मरने वालों की संख्या 44,868 हो ने का दावा किया है और अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब यूरोप में स्पेन दूसरा देश है जहां वायरस सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसने कोविड-19 मौतों की जांच के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें