फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई की बस में दम घुटने से छह साल के भारतीय बच्चे की मौत: रिपोर्ट

Sun, 16 Jun 2019 12:42 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

दुबई में कई घंटों तक बस में अकेले रहने के बाद एक छह साल के भारतीय बच्चे की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी शनिवार को दी गई। बच्चे की पहचान मोहम्मद फरहान फैजल के तौर पर हुई है। जो दक्षिण भारतीय राज्य केरल का बताया जा रहा है। खलीजा टाइम्स के अनुसार फैजल अल क्यूज में इस्लामिल सेंटर का छात्र था।

विज्ञापन


परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, काराम से बस में सवार होने के बाद फैजल सो गया था। शनिवार सुबह आठ बजे बाकी बच्चों के सेंटर में जाने के बाद वो पीछे रह गया। मामले पर दुबई पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में दोपहर तीन बजे पता चला। 

सेंटर के एक अधिकारी का कहना है कि जब ड्राइवर बाकी बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रहा था, तब उन्हें फैजल बस में मिला। मौत की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात में ऐसी घटनाएं ना के बराबर होती हैं। लेकिन ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले साल 2014 में केजी एक में पढ़ने वाले बच्चे की भी इसी तरह दम घुटने से मौत हो गई थी। वो भी बस में अकेला रह गया था। इस खबर से पूरा देश हैरान था। जिसके बाद बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल, बस ड्राइवर और सुपरवाइजर को जेल हो गई थी। साथ ही पीड़ित बच्चे के परिवार को एक लाख दिरहम देने के लिए भी कहा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें