फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का भीषण तांडव; शादी से लौट रहे मेहमानों पर हमला, छह की मौत

Sat, 26 Apr 2025 09:55 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का भीषण तांडव देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, पांच से छह की संख्या में बंदूकधारियों ने शादी से लौट रहे मेहमानों की गाड़ी पर हमला किया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले में शनिवार को एक शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों की गाड़ी पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम छह लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, यह हमला पखंडू पुलिस स्टेशन की सीमा में हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमले का कारण पुरानी दुश्मनी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khabron Ke Khiladi: क्या युद्ध है पाकिस्तान का इलाज, पहलगाम में कैसे हुई चूक? विश्लेषकों ने बताया हर पहलू

चार से पांच हमलावरों ने गाड़ी पर किया हमला-  SSP
हमलावरों ने गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पेशावर के एसएसपी ऑपरेशन्स, मसूद अहमद बांगश ने बताया कि चार से पांच हमलावरों ने गाड़ी पर हमला किया और उसमें सवार सभी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पहलगाम हमला: मारे गए बितान और समीर के घर पहुंची NIA, बंगाल सरकार मृतकों के परिजनों को देगी मुआवजा

मामले की जांच में जुटी पेशावर पुलिस
वहीं वारदात की सूचना मिलने पर एसपी फकीराबाद डिवीजन, मोहम्मद अरशद खान और डीएसपी उमर अफ्रीदी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें