फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.3 की तीव्रता से कांपा चीन: 40 मिनट में लगे आठ भूकंप के झटके, किंगहाई प्रांत में एक की मौत और चार लोग घायल

Tue, 16 Jun 2026 05:13 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

चीन के किंगहाई प्रांत में मंगलवार शाम 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र हैक्सी प्रान्त में 10 किलोमीटर गहराई पर था। कम आबादी वाले इस पर्वतीय क्षेत्र में 5 तीव्रता के आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
चीन में भूकंप - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन का किंगहाई प्रांत मंगलवार को तेज भूकंप के झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। इस शक्तिशाली झटके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रान्त में था। चीनी प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।
विज्ञापन


40 मिनट में लगे आठ बड़े झटके
स्थानीय आपदा प्रबंधन और चीनी मीडिया के हवाले से बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 40 मिनट के भीतर इलाके में करीब आठ बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बार-बार हिलती धरती के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग लगातार हो रहे इन आफ्टरशॉक्स के कारण खौफ में हैं और खुले आसमान के नीचे वक्त बिता रहे हैं।

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, हैक्सी प्रान्त में आए इस शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र
भूकंपीय वेधशाला के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:06 बजे आया। धरती के भीतर महज 10 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था। गहराई कम होने की वजह से झटके बेहद तेज महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रान्त का पहाड़ी और सुदूर इलाका है। झटका इतना तेज था कि आसपास के कई जिलों में भी धरती हिलने की खबर है। शुरुआती झटके के बाद लोग काफी देर तक सहमे रहे।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की चेतावनी: दुनिया के कुछ हिस्सों में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, कहीं छा सकता है अंधेरा
विज्ञापन


लगातार आफ्टरशॉक्स से बढ़ी चिंता
मुख्य झटके के बाद इलाके में लगातार आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें से एक आफ्टरशॉक की तीव्रता 5 मापी गई है। बार-बार हिलती धरती ने प्रशासन और नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस घटना को 2 का स्कोर दिया है, जिसका मतलब है कि बड़े नुकसान की आशंका सीमित है। यह पूरा क्षेत्र भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव वाले हिस्से पर स्थित है, इसलिए यहां अक्सर बड़े भूकंप आते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें