फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप: ग्वाटेमाला में बड़ा झटका, रिचर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, अभी किसी अनहोनी की सूचना नहीं

Wed, 16 Feb 2022 01:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। अभी किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में भूकंप का बड़ा झटका आया है। रिचर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज हुई। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। अभी किसी प्रकार की  अनहोनी की सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन


एनसीएस के अनुसार ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में 6.1 तीव्रता का यह भूकंप  12:42 बजे आया। इससे हुए जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप इसके केंद्र वाले क्षेत्र में लोगों ने महसूस किया। 

ग्वाटेमाला में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। यहां इसका खतरा हमेशा बना रहता है।  यह देश भूकंप की दृष्टि से जोखिम वाले देशों में शामिल है। यहां कैरेबियन कोकोस टेक्टोनिक प्लेट्स उत्तरी अमेरिका की टेक्टोनिक प्लेटों के साथ मिलती हैं। पहले यहां सैन मार्कोस इलाके में 2012 और 2014 में भूकंप आया था। इनमें दर्जनों लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें