फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की मदद से नेपाल के 56 स्कूलों का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 09 Jun 2020 04:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Narendra Modi, KP Sharma Oli - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत नेपाल के सात जिलों के कुल 56 उच्च माध्यमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण करेगा। इसके लिए भारत ने 1.84 अरब रुपयों की मदद की घोषणा की है। नेपाल में भारतीय दूतावास और नेपाल के शिक्षा मंत्रालय के बीच इस मुद्दे पर सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन


इसके तहत भारत गोरखा, नुवाकोट, धडिंग, दोलाखा, कवरेपालानचौक, रामिचाप और सिंधुपालचौक जिलों के 56 स्कूलों का पुनर्निर्माण कराएगा। 2015 के भूकंप में इन स्कूलों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा था। बता दें कि भारत इससे पहले भी नेपाल के कई स्कूलों का पुनर्निर्माण करवा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें