फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु के 500 साल बाद मशहूर चित्रकार लियोनार्दो के बालों का होगा डीएनए टेस्ट

Thu, 02 May 2019 09:19 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिओनार्दो दा विंची (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनिया भर में मशहूर पेंटिंग 'मोनालिसा' के चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के बालों का मृत्यु के 500 साल बाद डीएनए टेस्ट किया जाएगा। मंगलवार को घोषणा की गई है कि इन बालों को गुरुवार को इटली में फ्लोरेंस शहर के म्यूजियम में रखा जाएगा।

विज्ञापन


लिओनार्दो दा विंची के इन बालों को अमेरिका के एक निजी संग्रह से बरामद किया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक दो मई (गुरुवार) को चित्रकार की मृत्यु की 500वीं वर्षगांठ है। डीएनए टेस्ट के बाद दो इतिहासकार उनपर शोध करेंगे, ताकि उनके अवशेषों के बारे में पता लगाया जा सके।

मीडिया की खबरों के अनुसार, विंची की मौत फ्रांस के अंबोइस शहर में 1519 में 67 साल की उम्र में हुई थी। इतिहासकारों का मानना है कि 1863 में खुदाई के दौरान कुछ हडि्डयां मिली थीं, माना जा रहा था कि वो चित्रकार विंची की थीं। इस बात का पता डीएनए से लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें