रूस का अंतरिक्ष यान सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए शनिवार को रवाना किया जाएगा। यह यान चांद पर मानव के कदम रखने के 50 साल पूरे होने के मौके पर कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाएगा। यह अमेरिका, इटली और रूस के एक-एक अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना होगा।
इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बैकानूर पहुंचने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि नील आर्मस्ट्रांग ने 20 जुलाई 1969 को चांद पर कदम रखा था। उस समय उन्होंने कहा था कि एक इंसान का यह छोटा कदम मानव जाति के लिए बड़ा कदम साबित होगा।