फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में विस्फोट, पांच स्कूली बच्चों समेत सात की मौत; 22 लोग घायल

Fri, 01 Nov 2024 12:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

विस्फोट प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक स्कूल के पास सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुआ। कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था। इसमें पुलिस मोबाइल वाहन के पास विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को  रिमोट संचालित जबरदस्त बम विस्फोट हुआ। इसे रिमोट के जरिए अंजाम दिया गया। धमाके में पांच स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर धमाका
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विस्फोट प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक स्कूल के पास सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुआ। कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था। इसमें पुलिस मोबाइल वाहन के पास विस्फोट हुआ।

पुलिस वाहन और कई ऑटो-रिक्शा क्षतिग्रस्त
बाजई ने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच स्कूली छात्र भी शामिल हैं। हमले में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकतर स्कूली बच्चे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट में एक पुलिस वाहन और कई ऑटो-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


अस्पतालों में आपातकाल घोषित
वहीं, प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि विस्फोट के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सभी चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें