फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fishermen: श्रीलंका से स्वदेश लौटे भारत के पांच मछुआरे, अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 08:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Fishermen: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारत के पांच मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। सभी पर द्वीप राष्ट्र के समुद्री जल में मछली पकड़ने का आरोप था। 

विज्ञापन
श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में पकड़े गए भारतीय मछुआरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका द्वारा भारत के पांच मछुआरों को स्वदेश वापस भेज दिया गया है। बता दें कि सभी को द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया गया था।  श्रीलंका में भारत के राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पाच भारतीय मछुआरों को सुरक्षित वापस भेज दिया गया है। भारतीय दूतावास द्वारा यह भी बताया गया कि इस महीने की शुरुआत में भी श्रीलंका की नौसेना ने 19 भारतीय मछुआरों पकड़ा था, जिन्हें स्वदेश वापस भेजा गया। 

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच संबंधों में विवादास्पद है यह मुद्दा 
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की गई थी। इसके अलावा द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने पर मछुआरों की नौकाओं को जब्त किया गया था। 

अब तक कितनी बार हुई कार्रवाई?
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा एक बयान में पुष्टि की गई थी कि नौसेना ने 2024 में द्वीप राष्ट्र के जल में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए 23 भारतीय नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा। इसके बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया है। तीन अप्रैल को श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के बाद भारत वापस भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

बीते साल द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने श्रीलंकाई जल में कथित रूप से घुसने के आरोप में 35 नौकाओं के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला एक क्षेत्र है। दोनों देशों के मछुआरे यहा मछली पकड़ने आते हैं और अनजाने अतिक्रमण करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें