Earthquake:डोमिनिकन गणराज्य के उत्तर-पूर्व में मंगलवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके डोमिनिकन गणराज्य के अलावा पड़ोसी प्यूर्टो रिको के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।
डोमिनिकन गणराज्य के पूर्वोत्तर हिस्से में मंगलवार 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है। सुनामी की भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूकंपीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पुंटा काना से करीब 60 मील उत्तर-उत्तरपूर्व में 29 मील की गहराई पर था। पुंटा काना डोमिनिकन गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में रिसॉर्ट शहर है। भूकंप के झटके डोमिनिकन गणराज्य के कुछ हिस्सों और पड़ोसी देश प्यूर्टो रिको में महसूस किए गए।