फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 49 संस्थान, आईआईटी इंदौर पहली बार सूची में शामिल

Fri, 03 May 2019 05:11 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
iit indore
विज्ञापन
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2019 में भारत के 49 शिक्षण संस्थानों को जगह मिली है। इस वार्षिक रैंकिंग में भारत के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को 29वां स्थान मिला है। बता दें कि पिछले साल 42 भारतीय शिक्षण संस्थानों को इस सूची में जगह मिली थी। ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को टाइम्स हायर एज्युकेशन की ओर से यह रैंकिंग जारी की गई। संस्थानों की संख्या के आधार पर चीन और जापान के बाद भारत इस सूची में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


2019 की रैंकिंग में पहली बार चीन नंबर एक पर है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर को पीछे छोड़ते हुए चीन की शिंगुआ यूनिवर्सिटी पहले नंबर पर पहुंच गई है। रैंकिंग विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न संस्थानों की रैंकिंग में बदलाव और कुछ के सूची में शामिल होने व कुछ अन्य के बाहर जाने से भारत की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, तीसरे स्थान पर हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलजी, चौथे स्थान पर हांगकांग यूनिवर्सिटी और पांचवें स्थान पर पेकिंग यूनिवर्सिटी को जगह मिली है।

आईआईटी इंदौर पहली बार सूची में शामिल

सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर को पहली बार जगह मिली है। वह 50वें स्थान पर है। सूची में शीर्ष 100 में भारत के आईआईटी बंबई और आईआईटी रुड़की संयुक्त रूप से 54वें, जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च को 62वें, अईआईटी खड़गपुर को 76वें, आईआईटी कानपुर को 82वें और आईआईटी दिल्ली को 91वें नंबर पर जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें