फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में मिला 486 टांगों वाला नेत्रहीन जीव, पेंसिल की लेड जितना पतला और पेपरक्लिप जितनी है लंबाई

Fri, 28 Jul 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

वैज्ञानिकों ने माइक्रोस्कोप से देखा तो इस अनूठे जीव के हैरतअंगेज शारीरिक गुण सामने आए। वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के जीवविज्ञानी पॉल मैरेक ने कहा कि यह जीव किसी हॉलीवुड फिल्म के दानवी जीव जैसा है। इसका नाम इलाके मे सोकैल रखा गया है।
विज्ञापन
अमेरिका में मिला 486 टांगों वाला नेत्रहीन जीव। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिलिस अमेरिका के दक्षिणी कैलिफॉर्निया में 486 टांगों वाला एक नेत्रहीन जीव मिला है। यह एक पेंसिल की लेड जितना पतला और पेपरक्लिप जितना लंबा है। यह जेलीफिश की तरह पारदर्शी है और जमीन से सिर्फ चार इंच नीचे रहता है। यह एक स्टारबक्स कैफे के पास मिला है, जो अपने सींग जैसे एंटीना का इस्तेमाल गतिविधियों के लिए करता है।

जब वैज्ञानिकों ने माइक्रोस्कोप से देखा तो इस अनूठे जीव के हैरतअंगेज शारीरिक गुण सामने आए। वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के जीवविज्ञानी पॉल मैरेक ने कहा कि यह जीव किसी हॉलीवुड फिल्म के दानवी जीव जैसा है। इसका नाम इलाके मे सोकैल रखा गया है। उन्होंने बताया, यह सोचना भी अद्भुत है कि लॉस एंजिलिस में हमारे पावों के नीचे दरारों में, पत्थरों के नीचे या मिट्टी के ढेर में ये मिलीपड रेंग रहे हैं। इस खोज में वर्जीनिया पॉलिटेक्निक के अलावा वेस्ट वर्जीनिया और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक भी शामिल थे। उनका शोधपत्र जूकीज नामक पत्रिका में छपा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें