फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Rains : भारी बारिश में रातों रात निकाले गए 46000 नागरिक, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ा

Tue, 30 Aug 2022 12:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

सिचुआन के शहरों और प्रांतों और चेंगदू के उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम में इस सप्ताह भारी बारिश होगी, जबकि मियांयांग, यान, गुआंगयुआन, डेयांग, अबा और गारजे प्रांत के शहरों में भी मध्यम से भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के कारण पिछली रात में 46,400 लोगों को क्षेत्र से बाहर निकाला गया। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चेंगदू, गुआंगयुआन और गारजे तिब्बती स्वायत्त प्रांत समेत सात शहर और प्रांत सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। जबकि इन क्षेत्रों में पिछले दिनों भीषण गर्मी-सूखे के चलते हालात और भी खराब हैं क्योंकि अब तक सूखी-कठोर जमीन पर मिट्टी में नमी बढ़ने के साथ ही भूस्खलन का खतरा बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


सिचुआन के शहरों और प्रांतों और चेंगदू के उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम में इस सप्ताह भारी बारिश होगी, जबकि मियांयांग, यान, गुआंगयुआन, डेयांग, अबा और गारजे प्रांत के शहरों में भी मध्यम से भारी बारिश होगी। केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने आंधी-तूफान के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है। यहां भारी वर्षा की स्थिति में भूस्खलन समेत कई चरम प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं।

पाकिस्तान में भीषण बाढ़, 57 लाख से ज्यादा पीड़ित
पाकिस्तान में भीषण बारिश-बाढ़ में 57 लाख (5.7 मिलियन) से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि इस आपदा ने लगभग 7,19,558 पशुओं की जान ले ली है। पाकिस्तान की सरकार ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर दान की अपील की है। देश में कृषि भूमि व बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है। इससे प्रांतों में 9,49,858 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें