फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मंदिर विध्वंस मामले में 45 और गिरफ्तार, आठ पुलिस अधिकारी निलंबित

Sun, 03 Jan 2021 07:45 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान में मंदिर को तोड़ते हुए कट्टरपंथी - फोटो : video grab
विज्ञापन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंदिर तोड़ने की घटना के बाद पुलिस ने रविवार को अपनी कार्रवाई तेज करती हुई 45 और लोगों को गिरफ्तार किया है।  इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। वहीं इस मामले में पाकिस्तान सरकार ने 8 पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में करक जिले के टेरी गांव में पिछले बुधवार को कुछ स्थानीय मौलवियों और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी (फजल उर रहमान समूह) के समर्थकों की अगुवाई में भीड़ ने पुराने ढांचे के साथ-साथ नए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया था और आग लगा दी थी।इस घटना के सिलसिले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 350 से अधिक लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं।

 गिरफ्तार किए गए लोगों को तीन दिन की पुलिस हिरासत
गिरफ्तार किए गए लोगों को आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में पेश किया गया और अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


भारत ने भी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया है और इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। सूत्रों ने नई दिल्ली में शुक्रवार को बताया था कि राजनयिक माध्यम से पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया है।

खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार क्षतिग्रस्त मंदिर और समाधि का जल्द से जल्द पुनर्निमाण कराएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार देर जारी अधिसूचना के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने मंदिर को हुए नुकसान के आकलन के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

साथ ही इसके पुनर्निमाण के लिये हिंदू समुदाय के साथ विचार-विमर्श किया है। समिति से 10 दिन में कार्य पूरा करने को कहा गया है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय प्राधिकारियों को पांच जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

हिंदू समुदाय पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय
हिंदू समुदाय पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं, लेकिन समुदाय का कहना है कि देश में 90 लाख से अधिक हिंदू रह रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में हिंदुओं की अधिकतर आबादी सिंध प्रांत में रहती है। वे अतिवादियों द्वारा परेशान किए जाने की अक्सर शिकायत करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें