फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में आत्मघाती आतंकी हमले में मारे गए चार अमेरिकी सैनिक

Wed, 16 Jan 2019 10:33 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
terrorism
विज्ञापन
सीरिया में पेट्रोलिंग के दौरान एक आत्मघाती हमले में चार अमेरिकी सैनिक मार दिए गए। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। हमले को ऐसे वक्त पर अंजाम दिया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सीरिया से सैनिकों को हटाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रशासन की ओर से आई आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक चार सैनिक मारे गए हैं, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घटना मानबिज शहर के उत्तरी शहर की है। बताया जा रहा है कि एक सुसाइड बांबर ने एक्सप्लोसिव जैकेट पहना हुआ था। 

मानवाधिकार पर काम करने वीली सीरियन ऑब्जरवेटरी  ने कहा है कि धमाके में 16 की मौत हुई है जिसमें अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हमले को इस्लामिक स्टेट ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें