फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली: सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर

Mon, 06 Oct 2025 05:35 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में एक सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। रोम स्थित  
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के दक्षिणी हिस्से के मटेरा शहर में हुई एक सड़क हादसे में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी रोम स्थित भारतीय दूतावास ने दी है। बता दें कि इससे पहले इटली में नागपुर के एक कारोबारी औऱ उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित सात सीटों वाली रेनॉल्ट सीनिक कार में छह अन्य लोगों के साथ सवार थे। उनकी कार शनिवार को एग्री घाटी के मटेरा शहर के स्कैनजानो जोनिको नगरपालिका क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई।
 
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान 34 वर्षीय कुमार मनोज, 33 वर्षीय सिंह सुरजीत, 31 वर्षीय सिंह हरविंदर और 20 वर्षीय सिंह जसकरण के रूप में की गयी है।  भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय दूतावास दक्षिणी इटली के मटेरा में एक सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने कहा, हम विवरण प्राप्त करने के लिए स्थानीय इतालवी अधिकारियों के संपर्क में हैं। दूतावास संबंधित परिवारों को हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान करेगा। एएनएसए ने बताया कि पांच घायलों को पोलिकोरो (माटेरा) के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जबकि छठे और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पोटेंजा के सैन कार्लो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें