फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: अफगानिस्तान में 4.4 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप, अमेरिका के इस द्वीप पर छोटे विस्फोटों की आशंका

Wed, 03 Jan 2024 02:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मैनहट्टन और क्वींस के बीच एक द्वीप पर छोटे-छोटे विस्फोट की आशंका जताई है। विस्फोट का कारण मंगलवार तड़के न्यूयॉर्क में आया भूकंप है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 1.7 आंकी गई थी।
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में देर रात एक के बाद एक करके भूंकप के दो झटके महसूस किए गए। भूविज्ञान एजेंसी के मुताबिक दोनों भूकंप के बीच करीब 24 मिनट का अंतराल था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पहला भूकंप 12.28 बजे आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई। 4.4 तीव्रता का भूकंप फैजाबाद जिले से 126 किमी पूर्व के इलाके में आया था, जिसकी गहराई 80 किमी थी। वहीं, दूसरा भूकंप फैजाबाद से 100 किमी दूर स्थित इलाके में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 आंका गया था। 12.55 बजे आए दूसरा भूकंप की गहराई 100 किलोमीटर थी।

अमेरिका में भूकंप के कारण विस्फोट की आंशका

विज्ञापन

अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने मैनहट्टन और क्वींस के बीच एक द्वीप पर छोटे-छोटे विस्फोट की आशंका जताई है। विस्फोट का कारण मंगलवार तड़के न्यूयॉर्क में आया भूकंप है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 1.7 आंकी गई थी। मैनहट्टन और क्वींस के कुछ लोगों का कहना है कि सुबह छह बजे से पहले छोटे विस्फोटों की आवाज आ रही थी।

पुलिस पर हमले करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका के डेनवर में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट की इमारत में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी के बारे में अभी कोई अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें