फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिनजियांग कार्रवाई को लेकर चीन के समर्थन में पाकिस्तान समेत 34 देश

Sun, 14 Jul 2019 09:22 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को सामूहिक रूप से हिरासत में रखने के बाद 22 राष्ट्रों के दूतों की तरफ से तीखी आलोचना झेलने के बाद पाकिस्तान, सऊदी अरब और रूस के साथ ही 34 अन्य देश संयुक्त राष्ट्र में उसके बचाव में उतरे। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यूरोपीय संघ के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और कनाडा के राजदूतों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बेचलेट को पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से एक पत्र लिखकर चीन से अपने खुद के कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को बरकरार रखने और उइगर एवं अन्य मुस्लिमों और अल्पसंख्यक समुदायों को मनमाने ढंग से नजरबंद करना रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की इजाजत देने को कहा। 

उन्होंने चीन से 'शिनजियांग क्षेत्र में मुस्लिमों को मनमाने ढंग से सामूहिक हिरासत में लेने और संबंधित मानवाधिकार उल्लंघनों को खत्म करने' की अपील की। चीन शिनजियांग में उइगरों को सामूहिक रूप से नजरबंद करने की लगातार आ रही खबरों को लेकर पश्चिमी देशों से तीखी आलोचनाओं का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें