फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्प्रचार : गूगल पर लगाया 32 लाख का जुर्माना, यूट्यूब वीडियो हटाने से इन्कार

Fri, 12 May 2023 05:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

पश्चिमी टेक कंपनियों पर एक वर्ष में रूस दर्जनों जुर्माने लगा चुका है। इनका लक्ष्य इंटरनेट के जरिये फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर नियंत्रण बताया गया है।
विज्ञापन
यूट्यूब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब के जरिये समाज में समलैंगिकता को बढ़ावा देने, ट्रांसजेंडरों के बारे में झूठे प्रचार और रूसी सेना के यूक्रेन अभियान के बारे में गलत जानकारियां दे रहे गूगल पर रूस की एक कोर्ट ने 32 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। गूगल ने संबंधित वीडियो डिलीट करने से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन

  
पश्चिमी टेक कंपनियों पर एक वर्ष में रूस दर्जनों जुर्माने लगा चुका है। इनका लक्ष्य इंटरनेट के जरिये फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर नियंत्रण बताया गया है। पिछले ही वर्ष रूस ने एलजीबीटी के प्रचार को बढ़ावा देने के विरुद्ध कानून बनाया, जिसका गूगल पर दुष्प्रचार किया गया। 

यूट्यूब वीडियो हटाने से इन्कार
ताजा मामले में गूगल ने कई यूट्यूब वीडियो हटाने से इन्कार कर दिया था। एक वीडियो में एक विदेशी एजेंट रूपी ब्लॉगर बता रहा था कि 'समलैंगिक दंपती बच्चों को कैसे पालें-पोसें। उसने सेंट पीटर्सबर्ग में समलैंगिक समुदाय के बारे में भी कई बातें कही। इसके पूर्व गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट की रूसी सहयोगी पर रूस ने दिसंबर 2021 में 720 करोड़ रूबल का जुर्माना लगाया था। आरोप था, वह प्रतिबंधित सामग्री हटाने में विफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें