फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria Stampede: लागोस में चर्च में मची भगदड़, 31 की मौत और सात घायल, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे

Sat, 28 May 2022 09:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लागोस

सार

शनिवार सुबह चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे वहां भगदड़ के हालात पैदा हो गए। इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
नाइजीरिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार को एक चर्च में कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कम-से-कम 31 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे वहां भगदड़ के हालात पैदा हो गए। इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन


पोलो क्लब में हुई घटना
नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के ने इस घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक, शनिवार सुबह ये दुखद घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था।

31 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई। राज्य पुलिस की प्रवक्ता ग्रेस वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको ने बताया कि भगदड़ के समय उपहार देने का कार्यक्रम शुरू भी नहीं हुआ था। उपहार पाने के लालच में भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए गेट को तोड़ा, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई  और दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोयेन्गिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा कि 31 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें