फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट से हटाया 3000 किलो कचरा, 10 टन कचरा साफ करने का लक्ष्य

Mon, 29 Apr 2019 08:27 PM IST
अमर शर्मा अतुल मिश्र, काठमांडू
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट
विज्ञापन
नेपाल और स्थानीय सरकार की अगुवाई में माउंट एवरेस्ट पर सफाई अभियान के लिए पहुंची टीम ने तीन हजार किलो ठोस कचरा हटा दिया है। इसमें से दो हजार किलोग्राम ओखलढुंगा जिला और एक हजार किलोग्राम कूड़ा काठमांडू तक नेपाली हेलीकॉप्टरों के जरिए लाया गया है।
विज्ञापन


नेपाली पर्यटन विभाग के महानिदेशक दंडु राज घिमिरे के मुताबिक 14 अप्रैल को शुरू हुए 45 दिवसीय सफाई अभियान में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से 10 टन कचरा संकलन का लक्ष्य है। इसमें 2 करोड़ 32 लाख नेपाली रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

घिमिरे ने बताया कि सफाई टीम एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंच गई है और सफाई अभियान शुरू हो चुका है। अभी तक चार शव भी मिले हैं। इस सफाई अभियान में नेपाली सेना समेत पर्वतारोही भी शरीक हैं। 
विज्ञापन


गौलतलब है कि हर साल एवरेस्ट चढ़ाई के दौरान सैंकड़ों पर्वतारोही, शेरपा आदि टनों जैविक और अजैविक कचरा छोड़ देते हैं, जिससे दुनिया की शीर्ष चोटी पर गंदगी का ढेर जमा हो रहा है। इस सत्र में 500 विदेशी पर्वतारोहियों और 1000 से ज्यादा सहायककर्मियों के एवरेस्ट चढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें