फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील: मां ने पार की हैवानियत की हदें, पांच साल की बेटी की क्रूरता से हत्या, आंखें और जीभ बाहर निकल गईं

Thu, 28 Jan 2021 06:35 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासिलिया
विज्ञापन
ब्राजील- माँ जोसिमारे गोम्स और लड़की - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी ब्राजील के एक पुलिस अधिकारी ने पांच साल की बच्ची की हत्या करने के आरोप में मां को रविवार को गिरफ्तार किया। ब्राजील के आउटलेट फोल्हा डे अलागास ने बताया कि पहले तो जोसिमारे गोम्स (मां) ने अपनी बच्ची की आंखों को बाहर निकाल दिया और फिर उसकी जीभ का एक हिस्सा काट लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी मां ने बताया कि उसने अपनी बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसकी बेटी के ऊपर शैतान का साया था।

सिविल पुलिस ने कहा कि बच्ची की नानी मारिनहो दा सिल्वा ने स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे मदद के लिए फोन किया। जब उसकी 30 वर्षीय बेटी ने 30 मिनट के लिए अपनी पांच साल की बेटी के साथ खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। परिवार की चिंता तब और बढ़ने लगी। जब उन्होंने घर के पीछे एक नाले से खून के छींटे निकलते देखे।

उसके बाद मारिन्हो दा सिल्वा ने दरवाजा तोड़ा। देखा तो कि बच्ची की आंख और जीभ के बिना बच्ची की लाश फर्श पर पड़ी थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि गंभीर चोटों के बाद भी बच्ची जीवित थी। फिर कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद जोसिमारे गोम्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गोम्स अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित है और उसने मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया था। जिला अटॉर्नी केलियोन परेरा के कहने पर पुलिस हिरासत में ली गई जोसिमारे गोम्स को मनोरोग मूल्यांकन और मनोचिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें