फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया में सैन्य स्कूल पर हवाई हमला, 30 लोगों की मौत, दर्जनों घायल 

Mon, 06 Jan 2020 03:19 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लीबिया (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक सैन्य स्कूल में हुए हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। ‘गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड’ (जीएनए) के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अमीन अल हशमी ने कहा, ‘त्रिपोली के सैन्य स्कूल पर शनिवार को एक हवाई हमले में 30 जवानों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए।’ 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब हमला हुआ, उस समय कैडेट अपने-अपने कमरों में जाने से पहले परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए थे। यह सैन्य स्कूल त्रिपोली के अल हादबा अल खदरा में स्थित है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अस्पताल जाकर रक्तदान करने की अपील की है ताकि घायलों की मदद की जा सके।

त्रिपोली के दक्षिणी हिस्से में पिछले साल अप्रैल में उस समय से भीषण संघर्ष चल रहा है जब ताकतवर सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार ने जीएनए पर हमला शुरू किया था। हालांकि हफ्तार समर्थक बलों ने सैन्य स्कूल पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जीएनए बलों ने इस हमले के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है। लीबिया में अपदस्थ किए गए तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की 2011 में मौत होने के बाद से अराजकता की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें