फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: युद्ध में अबतक 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 21 हजार बच्चे भी शामिल

Fri, 15 Mar 2019 03:19 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, बेरुत
विज्ञापन
सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ा
विज्ञापन
सीरिया में आठ साल से जारी युद्ध में 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक लाख 12 हजार नागरिक शामिल हैं। युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स संस्था के मुताबिक मृतकों में 21,000 बच्चे तथा 13,000 महिलाएं शामिल हैं। संस्था का पूरे सीरिया में सूत्रों का एक नेटवर्क है।

सीरिया में 15 मार्च 2011 में दरआ शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद संघर्ष भड़क गया था। धीरे-धीरे यह संघर्ष पूरे सीरिया में फैल गया तथा सरकार ने इसे हिंसक रूप से दबा दिया। इसके बाद सीरिया में विदेशी शक्तियों के बीच सशस्त्र संघर्ष शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें