फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Philadelphia Shooting: साउथ फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन की मौत, 10 घायल; एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में

Mon, 07 Jul 2025 07:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

अमेरिका में एक बार फिर बंदूक के खूनी खेल ने तबाही मचा दी है। यहां साउथ फिलाडेल्फिया के एक इलाके में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मामले में हथियार के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


'घटनास्थल पर कई राउंड गोलियां चलीं।'
पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने संवाददाताओं को बताया कि मरने वाले लोग वयस्क थे और घायलों में से दो किशोर हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी ग्रेज फेरी में एक आवासीय सड़क पर रात एक बजे के करीब हुई। बेथेल ने कहा, 'घटनास्थल पर कई राउंड गोलियां चलीं।'

कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया
बेथेल ने कहा कि पुलिस ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक मौका-ए-वारदात पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि गोलीबारी की वजह क्या थी। बेथेल ने कहा, 'यह कायरतापूर्ण, खुद को गुडा साबित करने की चाहत रखने वाला काम है।'
विज्ञापन


अमेरिका में गोलीबारी की घटना आम
बीते हफ्ते अमेरिका के अन्य स्थानों पर हुई अन्य गोलीबारी के बाद ऐसी घटना साउथ फिलाडेल्फिया में सामने आई है। इनमें दक्षिण फिलाडेल्फिया नाइट क्लब के निकट गोलीबारी में मारे गए कम से कम आठ लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें