फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी अफ्रीका के तट पर नौका पलटने से 27 लोगों की मौत

Fri, 07 Aug 2020 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डकार (सेनेगल)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिमी अफ्रीका में मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा के बीच तट पर एक नौका के पटलने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को हुई इस दुर्घटना में 40 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन की मॉरिटानिया मिशन की प्रमुख लॉरा लुंगारोट्टी ने कहा, 'कोविड-19 के दौरान आवाजाही पर रोक के बावजूद प्रवासी जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं।'

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि यह नौका कुछ दिन पहले पश्चिमी सहारा के डाखला से रवाना हुई थी और स्पेन के केनेरी द्वीपसमूह की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान इसके इंजन में गड़बड़ी हुई और इसमें सवार यात्री समुद्र में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें