फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-Taiwan Tensions: ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसे चीन के 26 सैन्य विमान, ताइपे ने भी की जवाबी कार्रवाई

Sun, 19 Mar 2023 04:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पीएलए के 26 विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए। चार चेंगदू जे-10 लड़ाकू विमान, 4 शेनयांग जे-16 लड़ाकू विमान, एक सीएच-4 ड्रोन और एक हार्बिन बीजेडके-005 ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार किया।
विज्ञापन
चीन-ताइवान तनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन और ताइवान के बीच तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। इस बीच, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने शनिवार को कम से कम 26 चीनी सैन्य विमानों और नौसेना के चार पोतों को अपने वायुक्षेत्र में ट्रैक किया है। ताइवान के मीडिया ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 26 विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में देखे गए। इनमें से चार चेंगदू जे-10 लड़ाकू विमान, 4 शेनयांग जे-16 लड़ाकू विमान, एक सीएच-4 ड्रोन और एक हार्बिन बीजेडके-005 ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार किया। हार्बिन के एक अन्य ड्रोन ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के दक्षिणी किनारे पर उड़ान भरी। 

एडीआईजेड के दक्षिण-पश्चिम कोने में दो शेनयांग जे-16 लड़ाकू विमान, एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान और एक बीजेडके-007 ड्रोन देखे गए। ताइवान न्यूज के मुताबिक, एडीआईजेड़ के दक्षिण-पूर्व हिस्से में हार्बिन जेड-9 पनडुब्बी रोधी हेलीकॉप्टर भी दिखाई दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए ताइवान ने पीएलए के विमानों और जहाजों को ट्रैक करने के लिए विमान, नौसैनिक नौकाएं और भूमि आधारित मिसाइलें भेजीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'ताइवान युद्ध' में अमेरिका का साथ देने की प्रतिबद्धता नहीं, इस देश के डिप्टी PM का चौंकाने वाला बयान

चीन ने इस महीने अब तक ताइवान में 67 नौसैनिक जहाजों और 266 सैन्य विमानों को ताइवान में भेजा है। बीजिंग  सितंबर 2020 से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के अंदर नियमित रूप से विमान भेज रहा है और अपनी ग्रे जोन स्ट्रेटजी को तेज कर रहा है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रे जोन स्ट्रेटजी को आश्वासन से परे एक प्रयास के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसका उद्देश्य बल का सहारा लिए बिना सुरक्षा के उद्देश्यों को हासिल करना है 
विज्ञापन


चीनी सैन्य जहाज, मछली पकड़ने वाले जहाज और रेत ड्रेजर नियमित रूप से ताइवान के जल क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। रक्षा विश्लेषक इसे ग्रे जोन स्ट्रेटजी के रूप में वर्णित करते हैं। इसका उद्देश्य ताइवान के लोगों और सरकार को सतर्क करना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें