फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: तीर्थयात्री वीजा लेकर भीख मांगने सऊदी जा रहे थे 24 पाकिस्तानी, तीन दिनों में मुलतान में पकड़ाए

Mon, 02 Oct 2023 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले जायरीन के भेष में जा रहे जिन 16 लोगों को विमान से उतारा गया था उनमें एक बच्चा, 11 महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे। दरअसल इमिग्रेशन प्रोसेस के समय एफआईए के अधिकारियों ने उन सभी भिखारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगाली और बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के 24 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सऊदी अरब जा रहे थे। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शनिवार की रात मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से आठ भिखारियों को उतारा और दो दिन पहले 16 लोग उतारे गए थे। ये सभी उमरा करने के नाम पर सऊदी अरब जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले जायरीन के भेष में जा रहे जिन 16 लोगों को विमान से उतारा गया था उनमें एक बच्चा, 11 महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे। दरअसल इमिग्रेशन प्रोसेस के समय एफआईए के अधिकारियों ने उन सभी भिखारियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन सभी ने कबूला कि उमरा वीजा के जरिए देश छोड़कर विदेश जाना चाहते थे। उन्होंने यह भी कबूला की वह भीख मांगने के लिए विदेश जा रहे थे। भिखारियों ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी भीख से होने वाली कमाई का आधा पैसा उनकी यात्रा में शामिल एजेंटो को देना होगा।

90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान से

विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक, प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट समिति ने खुलासा किया था कि भिखारियों को अवैध तरीके से भीख मांगने के लिए विदेश भेजा जाता है। मंत्रालय के सचिव ने सीनेट पैनल को बताया था कि विदेशों में पकड़े गए भिखारियों में से कम से कम 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान से ही हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें