फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लाल अंगूरों की कीमत इतनी कि सुनकर रह जाएंगे आश्चर्यचकित, लोग कहते हैं अमीरों का फल

Sun, 14 Jul 2019 11:12 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जापान में अंगूर की एक नई प्रजाति तैयार की गई है। इन अंगूरों की कीमत इतनी है कि आपको सुनकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यहां पर 24 अंगूरों के एक गुच्छे को 7.5 लाख रुपये में बेचा गया है। खास प्रजाति के इस गुच्छे के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। 12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया था। इन अंगूरों को खासतौर पर अमीरों के फल के तौर जाना जाता है। 

विज्ञापन


जापान में इसे रूबी रोमन के नाम से जाना जाता है। यह स्वाद में काफी मीठा और रसभरा होता है, लेकिन इससे थोड़ी एसिडिटी भी होती है। रूबी रोमन जापान के लग्जरी फ्रूट में शामिल है, इसे यहां शुभ अवसरों या बिजनेस के प्रमोशन के दौरान बतौर गिफ्ट दिया जाता है। 

नीलामी करने वाले अधिकारी के मुताबिक, इसकी डिमांड अधिक होने के कारण यह गुच्छा काफी महंगी दर पर बेचा गया है। जापान में यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता। रूबी रोमन के इस गुच्छे को जापान की एक कंपनी हयाकुराकुसो ने खरीदा है। 
विज्ञापन


नीलामी अधिकारी तकाशी होसोकावा ने बताया कि इस किस्म को इजाद किए 12 साल पूरे हो गए। हम इसी मौके पर सेलिब्रेट करना चाहते थे। इसलिए इसकी नीलामी की गई। फार्मिंग एजेंसी का कहना है कि इस रूबी रोमन अंगूर के 26 हजार गुच्छों को सितंबर तक एक्सपोर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें