फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अक्तूबर से गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना हटाने के लिए शुरू होगा आंदोलन

Mon, 19 Oct 2020 08:41 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

22 अक्तूबर को गिलगित-बालटिस्तान में पाकिस्तान प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग जुटकर यहां से पाकिस्तानी सेना को हटाने के लिए आंदोलन करेंगे। पीओके के नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सज्जाद राजा ने बताया कि इस आंदोलन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 

विज्ञापन



उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा गया है। सज्जाद राजा ने बताया कि पाक के खिलाफ हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि वह पीओके से अपनी सेना और लोगों को नहीं हटा लेता। बता दें कि पीओके में बड़ी संख्या में पाकिस्तानियों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

22 अक्तूबर 1947 को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था। हमलावर कबायलियों के भेष में आए थे। यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए ऑपरेशन गुलमर्ग शुरू किया था। 
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में करीब 40,000 लोग मारे गए थे। फाउंडेशन ने इस दिन को इतिहास का काला दिन बताया है। तब से लेकर अब तक पाकिस्तान पीओके पर अत्याचार करते आ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें