फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide Attack in Pakistan: पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 सैनिक घायल

Wed, 28 Sep 2022 01:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पेशावर।

सार

सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम 21 सैनिक घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला। - फोटो : Twitter@fatimak224611
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 21 सैनिक घायल हो गए। हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में मीर अली बाइपास रोड पर सेना के वाहन को निशाना बनाया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हमले में कम से कम 21 सैनिक घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है। हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम करने के बावजूद जनजातीय जिलों में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमलों में तेजी देखी गई है।

इससे पहले नौ अगस्त को उत्तरी वजीरिस्तान के जनजातीय जिले में एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और सात अन्य घायल हो गए थे। साथ ही चार जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें