फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास में बर्फीले तूफान से 21 की मौत, बिजली कटौती से जनजीवन ठप

Thu, 18 Feb 2021 01:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टेक्सास।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका के एक बड़े हिस्से में आए बर्फीले तूफान और भीषण ठंड के चलते अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। खराब मौसम को लेकर राष्ट्रपति बाइडन पहले ही क्षेत्र में आपात स्थिति की घोषणा कर चुके हैं। तूफान ने पावर ग्रिडों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कट गई है। इस कारण कई लोग रास्तों में ही फंस गए हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने हालात को देखते हुए तुरंत राज्य को मदद करने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने बताया कि भीषण शीत तूफान के कारण दक्षिणी मैदानी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और न्यू इंग्लैंड में भारी बारिश हो रही है। वहीं ‘डीप साउथ’ में पारा काफी गिर गया है। कनाडा से लेकर मेक्सिको तक ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तरी कैरोलिना की ब्रैंसविक काउंटी में भी मौसम बेहद खराब है। शिकागो में 46 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी है। वहीं टेक्सास में बिजली की कटौती के कारण करीब 40 लाख लोग और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


टेक्सास ने अस्पतालों और नर्सिंग होम को प्राथमिकता देने की योजना बनाई है। राज्य में 1,000 से अधिक रहने वालों के लिए 35 आश्रय खोले गए हैं। ह्यूस्टन के एक आश्रय में 500 से अधिक लोगों को रखा गया है।

मेक्सिको में बिजली सेवा भी प्रभावित
अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको में भी अमेरिका में आए तूफान का पूरा असर पड़ा है। उत्तरी मैक्सिको में बिजली कटौती के कारण सैकड़ों कारखानों को बंद करना पड़ा है, जबकि बिजली कटौती के कारण 12 राज्य प्रभावित होंगे। यहां आयात होने वाली प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में भी कटौती होने के चलते उत्तरी मेक्सिको का बिजली उत्पादन रुक गया है। बिजली न होने के कारण सैकड़ों संयंत्र बंद हैं।  

उत्तरी कैरोलिना में भारी नुकसान
 उत्तरी कैरोलिना की ब्रैंसविक काउंटी में तूफान मध्य रात्रि के ठीक बाद आया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यहां तूफान से कई मकान नष्ट हो गए, बिजली के तार टूट गए जिससे अनेक घरों में बिजली गुल हो गई और पेड़ उखड़ गए हैं। गवर्नर रॉय कूपर ने कहा कि ब्रैंसविक काउंटी में तूफान के कारण तीन मौतों के अलावा 10 लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें